गाजियाबाद में 62 कोचिंग सेंटर सील
गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लखनऊ हादसे के बाद जिले में मंगलवार को कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। जीडीए ने अभियान के पहले ही दिन 62 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया, जबकि अग्निशमन विभाग ने 35 को नोटिस जारी किया है। यहां आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। साथ ही चेतावनी दी कि सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जीडीए की टीमों ने अलग-अलग जोन में निरीक्षण किया। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के हादसे पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने 206 भवनों को चिह्नित किया था। इनमें कोचिंग संस्थान के अलावा अन्य प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। 62 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया। ये संस्थान टीम को फायर एनओसी नहीं दिखा पाए। इसीलिए उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.