गाजियाबाद में 62 कोचिंग सेंटर सील, 35 संस्थानों को नोटिस; फायर NOC न होने पर ऐक्शन
गाजियाबाद, जून 24 -- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गाजियाबाद जिले में मंगलवार को कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अभियान के पहले ही दिन 62 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया, जबकि अग्निशमन विभाग ने 35 को संस्थानों को नोटिस जारी किया है। यहां आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। साथ ही चेतावनी दी कि सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। जीडीए की टीमों ने मंगलवार को अलग-अलग जोन में निरीक्षण किया। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के हादसे पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने 206 भवनों को चिह्नित किया था। इनमें कोचिंग संस्थान के अलावा अन्य प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। 62 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया। ये संस्थान टीम को फायर एनओसी नहीं दिखा पाए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.