गाजियाबाद, जनवरी 4 -- एनसीआर के शहर गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी की छह प्रमुख सड़कों के कायाकल्प के बाद वाहन चालकों को निशुल्क पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में 307 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य में सड़क निर्माण के साथ व्यवस्थित पार्किंग को प्राथमिकता दी गई है। 15 माह में सभी सड़कें आदर्श के रूप में तैयार होंगी।पार्किंग के लिए अलग से जगह बनाई जाएगी सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण का पिछले महीने ही शिलान्यास हुआ था। योजना के तहत सड़कों को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि ट्रैफिक सुचारू रहे और बेतरतीब पार्किंग से होने वाली जाम की समस्या खत्म हो सके। साइड फेंसिंग के स्थान पर पार्किंग के लिए अलग से जगह बनाई जाएगी। पार्किंग का डिजाइन ऐसा होगा कि पैदल यात्रियों को चलने में किसी तरह की परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.