गाजियाबाद में 4 साल की भांजी का रेप करके मर्डर करने वाला मामा मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल
गाजियाबाद, अप्रैल 19 -- गाजियाबाद के टीला मोड़ थानाक्षेत्र में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया है। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मामा ने अपनी मासूम भांजी को घर से अगवा किया, फिर उसका रेप किया मर्डर कर दिया था। इस बच्ची का शव एक कार के नीचे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि उसके साथ पहले बलात्कार हुआ, फिर गला घोंटकर मार दिया गया। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी मामा की तलाश में थी, जो आज पूरी हुई। रेप और हत्या के आरोपी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और एसीपी क्राइम के नेतृत्व में स्वाट टीम ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.