गाजियाबाद में 4 सरकारी विभाग मिलकर खत्म करेंगे ट्रैफिक जाम! DM ने किन्हें सौंपा काम
गाजियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या का हल अब चार विभाग मिलकर खोजेंगे। जिला प्रशासन इसके लिए अब एक व्यापक ऐक्शन प्लान तैयार करने में जुट गया है। प्रशासन का उद्देश्य केवल जाम वाले स्थानों की पहचान करना ही नहीं, बल्कि वहां जाम लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान तैयार करना भी है। शहर में रोजाना घंटों जाम में फंसने वाले लोगों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने चार प्रमुख विभागों को संयुक्त रूप से शहर का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसमें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और ट्रैफिक पुलिस शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस विभाग से शहर के प्रमुख जाम प्रभावित स्थानों की डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में इन 3 गांवों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.