गाजियाबाद, अप्रैल 22 -- गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था सुधारने और सुरक्षित सफर के लिए चार और सड़कों को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 120 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हरित सड़क आधारभूत संरचना विकास (शहरी) योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों को इस तरह से विकसित किया जा रहा है, जहां वाहन चालकों के साथ राहगीरों के लिए भी सफर सुगम और सुरक्षित हो। यातायात व्यवस्था बेहतर हो और अलग-अलग तरह की सुविधाओं के नाम पर सड़क को बार-बार खोदने की जरूरत न पड़े। पहले चरण में पहली आदर्श सड़क नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोल चक्कर के बीच तैयार हो चुकी है। मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन गोल चक्कर का काम लगभग पूरा होने वाला है। दूसरे चरण में करीब 308 क...