गाजियाबाद में 2 मजदूरों की मलवा में दबने से मौत, स्कूल की नींव खोदते समय हुआ हादसा
योगेन्द्र सागर, मई 26 -- गाजियाबाद के वेव सिटी थानाक्षेत्र की सनसिटी कॉलोनी में मंगलवार दोपहर स्कूल की नींव की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। साथ काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां दो मजदूरों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे मजदूर का उपचार चल रहा है।अचानक भरभराकर गिरा मलवा हादसा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उस समय हुआ, जब सनसिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन निजी स्कूल की नींव की खुदाई की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर गहरी खुदाई में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और वहां काम कर रहे तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- ट्विशा केस अभी सुलझा भी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.