गाजियाबाद, जून 7 -- गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को कनावनी और लोनी स्थित दो और अवैध मदरसे सील कर दिए गए। वहीं, मोदीनगर में मस्जिद के साथ बनी 14 दुकानों को भी ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए। दुकानदारों पर दो करोड़ 22 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। खोड़ा के नवनीत विहार में 17 वर्षीय छात्र सूर्या की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि उसके पिता नवाब समेत चार आरोपी जेल में हैं। शनिवार दोपहर जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ कनावानी स्थित जामिया खुल्फा-ए-राशिदीन मदरसे पर पहुंची और इसे खाली कराकर सील लगा दिया। इसके बाद लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में चल रहे मदरसा इस्लामिया अरबि...