गाजियाबाद | मोहित शर्मा, दिसम्बर 1 -- में कृषि को आधुनिक तरीके से करने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। अब खेतों में दवाओं का छिड़काव पारंपरिक तरीकों से नहीं, बल्कि ड्रोन की मदद से किया जाएगा। कृषि विभाग पहल शुरू कर रहा है। इससे न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। फसलों में दवाओं का छिड़काव ड्रोन से करने के लिए कृषि विभाग युवाओं और किसानों को प्रशिक्षण देगा। इसके बाद युवा खेतों में रसायनों का छिड़काव ड्रोन से कर सकेंगे। अभी खेतों में दवा छिड़काव का पारंपरिक तरीका न केवल समय लेने वाला होता है, बल्कि इससे किसानों को स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी झेलने पड़ते हैं। कई बार कीटनाशकों और रसायनों के छिड़काव के दौरान होने वाली बौछार सीधे किसान पर पड़ जाती है, जिससे त्वचा, आंखों और फेफड़ों से जुड़े रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.