गाजियाबाद, अप्रैल 11 -- शनिवार को आयोजित होने वाली गाजियाबाद हेरिटेज रन के मद्देनजर शहर में कई रूटों पर वाहनों के मार्ग परिवर्तित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की हिस्सेदारी संभावित है, लिहाजा कार्यक्रम को सुरक्षित व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि गाजियाबाद हेरिटेज रन राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट से शुरू होकर रोटरी गोलचक्कर, एलिवेटेड रोड की यूपी गेट से रोटरी गोलचक्कर की ओर आने वाली लेन होते हुए यूपी गेट तक जाएगी और फिर उसी मार्ग से वापस सिटी फॉरेस्ट पर समाप्त होगी। पूरे रूट पर प्रतिभागियों की आवाजाही के कारण सामान्य यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि शनिवार को...