गाजियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद में हिंडन बैराज के पास रोजाना जाम और लंबी कतार से जूझ रहे वाहन चालकों को जल्द राहत मिलेगी। हिंडन बैराज के पास 4 लेन का पुल बनाने की वर्षों पुरानी मांग को आवास एवं विकास परिषद की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। 51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के इस प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और इसमें मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी सिद्धार्थ विहार आवासीय योजना प्राइम लोकेशन वाली है। दिल्ली-नोएडा के साथ मेरठ और हापुड़ के लिए यहां से सीधी कनेक्टिविटी है। गाजियाबाद जंक्शन के साथ पुराने शहर में आना भी सुगम है, लेकिन इंदिरापुरम, वसुंधरा और मोहननगर और हिंडन एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए यहां के लोगों को लंबे समय से जूझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- राजनगर एक्सटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.