गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी पर बनेगा 1.2 KM लंबा फ्लाईओवर, इन रास्तों पर घटेगा जाम
गाजियाबाद, जून 7 -- गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी पर लोगों को रोज-रोज के लंबे ट्रैफिक जाम से राहत देने की तैयारी है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने एएलटी से शास्त्रीनगर चौराहे तक फ्लाईओवर बनाने की कवायद तेज कर दी है। जून के अंत तक इसका टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इसकी सभी प्रक्रिया पूरी कर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। गाजियाबाद में जाम की समस्या बेहद ज्यादा है। इसमें हापुड़ चुंगी भी जाम का मुख्य पॉइंट है। हापुड़ चुंगी पर सुबह और शाम के वक्त सबसे अधिक जाम रहता है। दिल्ली-मेरठ रोड से एनएच-9 जाने आने वाले वाहन एएलटी सेंटर से होते हुए हापुड़ चुंगी और डायमंड फ्लाईओवर के जरिये एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे आ जा सकते हैं। इन मार्गों पर वाहनों के अधिक दबाव को देखते हुए जीडीए ने नया प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत प्राधिकरण संजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.