गाजियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। डीएमई पर गाजीपुर से पहले दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर रविवार देर रात एक महिला हादसे का शिकार हो गई। सुबह तक महिला की लाश को सैकड़ों वाहन कुचलते रहे। इससे सुबह तक शरीर के केवल अवशेष ही बचे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब पुलिस को सूचना मिली, तो उन्होंने सड़क से अवशेषों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच और महिला की शिनाख्त करने में जुटी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह तक महिला को सैकड़ों वाहनों ने कुचला। जब किसी ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस पांच बजे मौके पर पहुंची। पुलिस को महिला के केवल अवशेष ही मिले। पुलिस ने किसी तरह से अवशेषों को समेट कर पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.