गाजियाबाद में हजारों लोग आग के खतरों के बीच रहने को मजबूर, 52 सोसाइटी असुरक्षित; कोर्ट पहुंचा फायर विभाग
गाजियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद में 52 आवासीय सोसाइटी में रहने वाले 50 हजार से ज्यादा लोग आग लगने के खतरे के बीच सोसाइटी में रहने के लिए मजबूर हैं। इन सोसाइटियों को दमकल विभाग ने आग से असुरक्षित करते हुए अदालत में वाद भी दायर कर दिए हैं। इसके बाद भी सोसाइटियों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अभय खंड की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में 29 अप्रैल की सुबह हुए आग हादसे के बाद शासन ने दमकल विभाग को सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद दमकल विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं मिलने पर 100 से ज्यादा सोसाइटियों को नोटिस जारी किए गए। इनमें कई सोसाइटी ऐसे भी थीं, जिन्हें दूसरी और तीसरी बार नोटिस जारी किए थे। तीसरी बार भी नोटिस जारी करने सोसाइटियों में आग बुझाने के साधनों को सही नहीं किया गया। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.