गाजियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर के कनेक्शन कटने से सोमवार को 20 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने गोविंदपुरम, कविनगर, वैशाली और लाजपतनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में हंगामा किया। शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली कनेक्शन कटने से हड़कंप मचा रहा। सुबह गई बिजली देर रात तक नहीं आई थी। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। विद्युत निगम ने आधी-अधूरी तैयारी के साथ स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था को लागू किया है। योजना में ढाई लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं के घर-प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं वह अब प्रीपेड प्रणाली पर हो गए हैं। ऐसे में बैलेंस नेगेटिव होते ही बिजली कनेक्शन कट रहे हैं। उपभोक्ताओं को बैलेंस नेगेटिव होने की जानकारी नहीं थी। यह भी पढ़ें- मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.