गाजियाबाद में सीवर से बनेगी सीएनजी, लगेगा यूपी का पहला बायो-CNG प्लांट
गाजियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा में सीवर से बायो सीएनजी बनाने वाला यूपी का अनूठा प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और संबंधित कंपनी के बीच समझौता हो चुका है। यह प्लांट एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। पीपीपी मॉडल पर आधारित इस परियोजना से प्रतिदिन 1700 किलो सीएनजी का उत्पादन होगा जिसका उपयोग लगभग 3050 घरों और 350 वाहनों में किया जा सकेगा। यह पहल मीथेन उत्सर्जन को कम कर पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी। यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो भविष्य में अन्य STP केंद्रों पर भी ऐसे ही आधुनिक प्लांट लगाए जाएंगे।गाजियाबाद गर निगम और कंपनी के बीच करार गाजियाबाद नगर निगम के अनुसार, डूंडाहेडा स्थित एसटीपी पर सीवर से बायो सीएनजी प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को नगर निगम और प्लांट लगाने वाली कंपनी के बीच करार हो गया। प्लांट एक साल में तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.