गाजियाबाद, जुलाई 28 -- नतिन कौशिक, गाजियाबाद गाजियाबाद में जल्द ही करीब 10 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के फ्लैट मिलने का सपना साकार होने वाला है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) क्षेत्र में निर्माणाधीन सभी पीएम आवास परियोजना 30 अगस्त तक पूरी करनी होगी, ताकि 30 सितंबर सभी लाभार्थियों को फ्लैट पर कब्जा दिया जा सके। इनमें जीडीए द्वारा तैयार किए जा रहे 5 प्रोजेक्ट और प्राइवेट बिल्डरों द्वारा तैयार किए जा रहे करीब 10 हजार फ्लैट शामिल हैं। जीडीए सचिव विवेक मिश्र खुद प्रधानमंत्री आवास योजना प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मधुबन बापूधाम में रामायण काल की थीम पर बनेगी पंचवटी वाटिका, GDA ने बताया प्लानलाभार्थियों को सितंबर में फ्लैटों पर मिलेगा कब्जा विवेक मिश्र ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सभी प्रो...