गाजियाबाद, सितम्बर 15 -- गाजियाबाद जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की 192 सड़कें जल्द दुरुस्त की जाएंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजे हैं। फिलहाल 20 सड़कों के प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं। सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण से लोगों को राहत मिलेगी। संपर्क मार्ग और मुख्य सड़कों के गड्ढों में तब्दील होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों के बदहाल होने से हादसा होने का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया और ई-रिक्शा सवार को उठानी पड़ रही है। ई-रिक्शा का गड्ढों में गिरने का डर रहता है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी ने विधानसभा वार सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण और सुरक्षा के इंतजाम कराने के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों की कुल 1...