गाजियाबाद, अप्रैल 9 -- गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में बुधवार को वीडियो गेम खेलने के विवाद में एक किशोर को दूसरे ने चाकू से गोदकर मार डाला। मामला दो अलग-अलग धर्म का होने की वजह से घटनास्थल पर तनाव हो गया। गनीमत रही कि पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। फिरोजाबाद के मूलनिवासी नईम लोनी बॉर्डर की आर्य नगर कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी जैनब, बेटे मोबिन, फरमान, जैद, बेटी इलमा के अलावा 16 वर्षीय बेटा फैजान था। नईम मजदूरी करते हैं। नईम रोजाना की तरह सुबह काम पर चले गए थे। बड़ा बेटा मोबिन पानी के प्लांट पर काम करता है। फैजान बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। वह पास की नाईपुरा कॉलोनी स्थित वीडियो गेम स्टेशन पर पहुंचकर गेम खेलने लगा। फैजान के प...