गाजियाबाद में वकीलों पर हमला मामले में यूपी पुलिस से रिपोर्ट तलब
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस से गाजियाबाद में कुछ वकीलों के उपर हुए हमले से जुड़े मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने एक महिला वकील सहित चार वकीलों की ओर से दाखिल याचिका पर यह निर्देश दिया है। याचिका में, उन पर हुए हमले में पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि याचिकाकर्ताओं की जान-माल को कोई नुकसान न पहुंचे। पीठ ने यह आदेश कथित घटना के सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद दिया, जिसे याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने उपलब्ध कराया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.