गाजियाबाद में लापरवाह दरोगाओं पर गिरी गाज, एक साथ 9 को लाइन हाजिर किया
गाजियाबाद, अक्टूबर 31 -- गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर तीनों जोन के डीसीपी ने नौ दरोगाओं को लाइनहाजिर कर दिया। लोनी थाने के एलएच के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है, जबकि दो अन्य उपनिरीक्षकों को चेतावनी दी गई है। कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मची है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों के कामकाज की समीक्षा के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, विवेचना में अनियमितता और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश न लगाने की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद तीनों जोन के डीसीपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। सिटी जोन के चार, ट्रांस हिंडन जोन के तीन और ग्रामीण जोन के दो उपनिरीक्षकों को लाइनहाजिर किया गया। वहीं, लोनी थाना प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.