गाजियाबाद, अगस्त 3 -- गाजियाबाद के मसूरी इलाके में किडनैप कर एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी आपस में मुजाहिद और सलीम नाम ले रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लड़की को 27 जुलाई की शाम को किडनैप किया था। पीड़िता अगले दिन 28 जुलाई की रात को घर लौटी थी। मसूरी क्षेत्र में ही एक अन्य वारदात में छात्रा से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई है।अंडरपास के पास किया किडनैप प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मसूरी इलाके में अंडरपास के पास किशोरी को किडनैप किया गया। दो आरोपी लड़की को किडनैप कर सुनसान इलाके में ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की ओर से मसूरी थाने में केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि द...