गाजियाबाद, मार्च 10 -- गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए तीन महीने में चार चौराहे सिग्नल फ्री किए जाएंगे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। साथ ही एलिवेटेड रोड पर दिल्ली और वसुंधरा के लिए नए स्लिप रोड बनेंगे। हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर समेत राजनगर एक्सटेंशन में नई सड़कें बनने से जाम से मुक्ति मिलेगी। मधुबन बापूधाम के बुनकर मार्ट में जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने पत्रकारों को बताया कि शहर का नियोजित विकास होगा। आधुनिक अवसंरचना, पर्यावरण संरक्षण, खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजना चल रही है या भविष्य में लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता शहर में जाम की समस्या को दूर करने की है। इसके लिए चार चौराहों को अगले तीन माह में सिग्नल फ्री किया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.