गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा के दौरान गाजियाबाद में परीक्षा केंद्र को लेकर बड़ा भ्रम सामने आया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में नंदग्राम स्थित मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र दर्शाया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि यहां कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इस कारण कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।अलीगढ़ निवासी संतोष लवानिया सोमवार सुबह अपनी बेटी प्राची लवानिया का पीसीएस मेंस की परीक्षा कराने नंदग्राम स्थित मान्यवर कांशीराम कॉलेज पहुंचे। क्योंकि प्राची के एडमिट कार्ड पर इसी परीक्षा केंद्र का नाम लिखा गया था। सुबह सात बजे ही संतोष लवानिया कॉलेज पहुंच गए थे। लेकिन, करीब एक घंटे तक कॉलेज में परीक्षा को लेकर कोई हलचल नहीं दिखाई दिया तो उन...