गाजियाबाद में मौसम से मातम; भारी बारिश से दो बच्चों समेत 5 की मौत, सड़क पर तैरती दिखी लाश
गाजियाबाद, जुलाई 9 -- गाजियाबाद में गुरुवार को भारी बारिश से कई इलाकों में सैलाब जैसा मंजर नजर आया। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 2 बच्चों समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई है। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में सफाई के दौरान ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई तो लोनी के अंकुर विहार में नाले के तेज बहाव से एक अज्ञात शख्स की लाश सड़क पर तैरती पाई गई। वहीं सर्वोदय नगर और मसूरी थानाक्षेत्र में जलभराव में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। गाजियाबाद जिले के गांव अबूपुर के पास निर्माणधीन कन्नन ग्रीन सोसाइटी की चारदीवारी पास की झुग्गी पर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।इंदिरापुरम में करंट से युवक की मौत इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड एक पार्क में एक बड़ी घटना हुई। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आकर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.