मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नई दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर मंगलवार को मालगाड़ी के बेपटरी होने से उत्तर भारत से आने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। इस वजह से मुजफ्फरपुर आने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली से मंगलवार को खुलने वाली 12566 नई दिल्ली-बिहार संपर्क क्रांति और 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल सुपरफास्ट को 3.30 घंटे रिशेड्यूल किया गया है। दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना होंगी।इसके अलावा, आनंद विहार रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस भी लगभग 2 घंटे की देरी से खुलेगी। वहीं, लिच्छवी एक्सप्रेस और 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट को नियंत्रित कर चलाया जा रहा है। रेलवे के अनुसार लिच्छवी और सद्भाव...