गाजियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद के लोनी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने ऑटो चालक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर परिजन घायल को दिल्ली के जग प्रवेश अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जाँच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या था।क्या था पूरा मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की जीवन गेट कॉलोनी में रहने वाले 24 साल के आफताब ऑटो चलते थे। पुलिस के मुताबिक परिजनो ने बताया की कुछ समय पहले आफताब का विजय विहार कॉलोनी में रहने वाले कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे आफताब विजय विहार कॉलोनी पहुंचे थे। कॉलोनी में आफताब की दो सगे भाइयों नदीम और...