गाजियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद के डासना कल्लूगढ़ी में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से बने एक मदरसे को प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर जमींदोज कर दिया। मदरसा 4 साल से बंद पड़ा था। 'जामिया अरबिया इशातुल इस्लाम' नामक इस मदरसे ने साल 2021 से करीब एक हेक्टेयर जमीन पर पक्का निर्माण और पार्क बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन की ओर से नोटिस पर समुचित जवाब नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण ढहाने का आदेश जारी किया। यही नहीं मदरसा समिति पर 1.23 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना क्षेत्र के डासना कल्लू गड़ी स्थित इस मदरसे को गिराने के काम में कई बुलडोजर लगाए गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच मदरसे को बुलडोजरों ने गिराया। इस दौरान आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। यह मदरसा ग्राम सभा की जमीन पर अव...