गाजियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां के कैला भट्टा इलाके में देवी दुर्गा के मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की एक शोभायात्रा को कथित रूप से निशाना बनाकर पथराव किया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि विवाद की शुरुआत पीएसी चौक के पास उस समय हुई जब एक श्रद्धालु साजन और स्थानीय निवासी मोहम्मद जैद के बीच हल्की टक्कर हो गई। यह मामूली कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई, जब 15-20 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर श्रद्धालुओं को रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए घेर लिया।क्या था पूरा मामला इस मामले में शिकायतकर्ता टिंकू ने आरोप लगाया कि एक गुट ने साजन पर हमला किया, जिसके बाद शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों के साथ भी झड़प हो गई। शोभायात्रा में महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.