गाजियाबाद में बर्थ/डेथ सर्टिफिकेट के आवेदन का एक हफ्ते में निपटारा, क्या आदेश?
गाजियाबाद, अगस्त 15 -- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम से जांच पूरी होने के बाद एसडीएम कार्यालय में पहुंची फाइल का अब एक हफ्ते में निस्तारण होगा। इस पहल से हजारों आवेदकों को राहत मिलेगी। जन्म या मृत्यु की घटना का निर्धारित समय पर पंजीकरण न कराने पर प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में नगर निगम स्तर से जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद कई मामलों में एसडीएम की अनुमति जरूरी होती है। इसके लिए आवेदन एसडीएम सदर कार्यालय भेजे जाते हैं। पिछले कुछ समय से आवेदनों की संख्या बढ़ने के कारण करीब 5 हजार आवेदन कार्यालय में लंबित थे। इनमें ऐसे आवेदन भी शामिल थे, जिनमें नगर निगम की जांच पूरी हो चुकी है। अब केवल अनुमति की प्रक्रिया बाकी थी। ऐसे आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया गया।होती है मजिस्ट्रेट जांच नियमानुसार यदि आवेदक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.