गाजियाबाद, दिसम्बर 18 -- दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग पर जलनिकासी के लिए 10 किलोमीटर लंबा नाला बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर नाला निर्माण कार्य शुरू होगा। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जल निकासी का इंतजाम नहीं है। जलभराव होने पर राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी शिव विहार मेट्रो स्टेशन, बलराम नगर विद्युत उपकेंद्र के पास, लोनी तिराहा और अशोक विहार कॉलोनी के सामने होती है। बारिश के दिनों में घरों के बाहर काफी देर तक पानी भरा रहता है। यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती है। इस कारण जाम रहता है। जलभराव के बाद रोड पर गहरे गड्ढे बन जाते हैं। इससे हादसा होने का खतरा रहता है। इस समय लोनी बॉर्डर थाने के सामने, इंद्रापुरी कॉलोनी, बलराम नगर कॉलोनी, लोनी तिराहा कट, लोनी थाने के सामने,...