गाजियाबाद, फरवरी 27 -- गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। साहिबाबाद विधानसभा में 75 ओपन जिम स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही विभिन्न वार्डों के पार्कों में चरणबद्ध तरीके से फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे। साहिबाबाद क्षेत्र के कई वार्डों के पार्कों में पहले से ओपन जिम की सुविधा है, लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकांश मशीनें जर्जर हो चुकी हैं। जंग लगने से उपकरण खराब हो रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने क्षेत्र में 75 नए ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार यह कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा। योजना के तहत विभिन्न वार्डों के पार्कों में आधुनिक फिटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.