गाजियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद जिले में 92 हजार से अधिक अपात्र लोग नियमों का उल्लंघन कर राशन ले रहे हैं। यह खुलासा उत्तर प्रदेश सरकार से जारी आपूर्ति विभाग को मिली रिपोर्ट में हुआ है। इन लोगों में सरकारी नौकरी करने वाले, आयकर दाता, बड़े मकान और बड़े फ्लैट वाले लोग शामिल हैं। शासन स्तर से प्राप्त सूची के आधार पर अब खाद्य और रसद विभाग ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जांच में खुलासा हुआ है कि जिले में आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद 92 हजार 247 अपात्र लोग सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं। यह सभी राशन वितरण के 18 नियमों की अनदेखी कर लगातार राशन उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- GDA प्लॉट पाने को लोगों में भारी क्रेज, हर एक प्लॉट के लिए सवा सौ दावेदार खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राशन कार्ड धारकों की जानकारी क...