गाजियाबाद में बंद मकान में महिला की सड़ी-गली लाश मिली, गले में लगा था फंदा; दूसरा पति फरार
गाजियाबाद, जुलाई 27 -- हरदीप श्रीवास्तव, गाजियाबाद गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित पूजा कॉलोनी में एक बंद मकान से 52 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मकान से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा तो कमरे के अंदर महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। महिला के गले में रस्सी का फंदा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के साथ रहने वाला उसका दूसरा पति फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रमिला (52) के रूप में हुई है। वह अपने दूसरे पति पवन और सात वर्षीय बेटी विद्या के साथ पूजा कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार करीब 10 दिन पहले ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.