गाजियाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम पुलिस ने गाजियाबाद में अवैध रूप से संचालित एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से मानेसर के एक व्यक्ति से 26 लाख रुपये की ठगी हुई थी। अब तक इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दो आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे ठगी की और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
ठगी की शिकायत 21 जनवरी को थाना साइबर अपराध, मानेसर में एक शिकायत पहुंचीं थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वन सर्वर कैपिटल एडवाइजस का प्रतिनिधि बताकर इसे इंश्योरेंस पॉलिसी के बॉंड खरीदने के नाम पर 26 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने जांच के बाद गत 25 मई को गाजियाबाद के एक मकान में छापा मारा। पुलिस ने गाजियाबाद के शालीमार सिटी रॉयल गार्डन निवासी 31 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.