गाजियाबाद में प्लॉट लेकर मकान-दुकान बनाने का मौका, GDA 7 सितंबर को करेगा नीलामी
गाजियाबाद, सितम्बर 5 -- गाजियाबाद में इंदिरापुरम योजना समेत कई योजनाओं में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट खरीदने का मौका है। साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, नर्सिंग होम के प्लॉटों पर भी बोलीदार बोली लगा सकते हैं। यहां 120 वर्ग मीटर से लेकर 7 हजार वर्ग मीटर तक के प्लॉट मौजूद है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सोमवार को इन सभी प्लॉटों की नीलामी करने जा रहा है। जीडीए की इंदिरापुरम व इसकी विस्तार योजना में विभिन्न साइज से सबसे अधिक प्लॉट नीलामी में शामिल किए गए हैं। इसमें भी जीडीए ने पहली बार मिक्स लैंड यूज प्लॉट शामिल किए हैं। साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, फैसलिटी प्लॉट आदि भी बोलीदारों के लिए रखे गए हैं। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस योजना में 18 मीटर चौड़ी सड़क पर प्राधिकरण के 5 मिक्स लैंड यूज प्लॉट मौजूद हैं, जिन्हें बेचा जाएगा। यह प्लॉट खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.