गाजियाबाद, मई 26 -- Madhuban Bapudham Yojana: क्या आप भी गाजियाबाद में अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA)ने मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना लॉन्च की है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों के करीब 350 आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक इसके आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई थी, जिसे आगे बढ़ाकर 4 जून कर दिया गया है।अब तक 9 हजार से अधिक आवेदन आए अभी तक करीब नौ हजार से अधिक लोगों ने अलग-अलग भूखंडों के लिए आवेदन किया है। जीडीए ने सभी वर्ग के लोगों के लिए योजना लांच की है। इसमें आवासीय भूखंड के तौर पर 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के विकल्प उपलब्ध हैं। प्राधिकरण ने भूखंड के लिए 35 हजार प्रति वर्ग मीटर कीमत रखी है। सभी भूखंडों का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से होग...