गाजियाबाद, अप्रैल 7 -- Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के आसपास होमस्टे विकसित किए जाएंगे। इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। नई पर्यटन नीति के तहत जिला प्रशासन दूधेश्वरनाथ मंदिर, पुरा महादेव और मसूरी झील के पास सर्वे कराएगा। पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत के अनुसार, जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। खासकर सीकरी महामाया मंदिर, गंग नहर, धूमेश्वर महादेव मंदिर और दूधेश्वरनाथ मंदिर जैसे स्थलों पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन क्षेत्रों में ठहरने की सीमित व्यवस्था होने के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही पर्यटन स्थल के आसपास ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण लोग उस ओर जाने से कतराते हैं। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में घर बनाने को GDA ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.