गाजियाबाद में पांच साल के बच्चे की मौत; पिता पर घूंसा मारने का आरोप
गाजियाबाद, अगस्त 30 -- गाजियाबाद के फेज-तीन थाना क्षेत्र में पांच साल के बच्चे की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पिता ने उसकी कमर में घूंसा मार दिया था। जिसके बाद बच्चा बेहोश हो गया। मां ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोप है क पति-पत्नी के बीच आपस में किसी बात लेकर बहस हो गई। इसी दौरान गुस्से में पति ने बच्चे को घूसा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जिला शाहजहांपुर के बड़ा बम्हैरा निवासी पूजा अपने पति विकास और सात बच्चों के साथ थाना क्षेत्र में एसआरएस अस्पताल के निकट गली नंबर-तीन में रहती हैं। दोनों के चार बेटी और तीन बेटे हैं। पांचवें नंबर पर पांच साल का बेटा आकाश था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.