गाजियाबाद, नवम्बर 10 -- गाजियाबाद के रामनगर में दिवाली की रात पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर एक महिला के घर में घुसकर गोली चलाने और हमला करने की घटना हुई है। पीड़ित का आरोप है कि पटाखे जलाने से मना करने पर पड़ोसियों ने जबरन घर में घुसकर महिला पर फायरिंग की, जातिसूचक शब्द कहे और पैसे भी छीन लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोदीनगर थाने में नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या की कोशिश सहित एससी/एसटी एक्ट में भी केस दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।हत्या की कोशिश का मामला दर्ज पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद के रामनगर इलाके में दिवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर एक महिला पर गोली चलाने की घटना हुई है। पुलिस ने मंगलवार को कई संदिग्धों के खिलाफ BNS की धाराओं 109(1) (हत्या का प्रयास), 333 (चोट पहुंचाने, हमला क...