गाजियाबाद में पंखा-लाइट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इंदिरापुरम में भी मचा था हाहाकार
गाजियाबाद, मई 25 -- गाजियाबाद में NH-9 से सटी एलिन इलेक्ट्रोनिक्स फैक्टरी में सोमवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कंपनी की सीएनसी मशीन बहुत ज्यादा गर्म हो गई थी। इस कारण उसमें आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। कंपनी में पंखे और लाइट के निर्माण का कार्य किया जाता है, जिसके चलते अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्लास्टिक सामग्री ने आग को और भड़का दिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर आसपास की कंपनियों को खाली कराया जा रहा है और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.