गाजियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित भल्ला फार्म हाउस में सोमवार को निकाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि चार-पांच अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से बारातियों पर हमला बोल दिया। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बागपत के चांदीनगर क्षेत्र में रहने वाले शहजाद ने बताया कि उनके भाई शादाब की बारात गरिमा गार्डन स्थित भल्ला फार्म हाउस में आई थी। निकाह पूरा होने के बाद दूल्हा-दुल्हन और परिवार वाले एक साथ खाना खा रहे थे। फार्म हाउस के दूसरे हिस्से में लड़की के चचेरे-तहेरे भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान दूल्हे का भाई इसराइल शोर सुनकर वहां पहुंचा, तभी आरोपियों ने उसके सिर में खाना रखने वाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.