गाजियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद में मेरठ तिराहे पर नमो भारत ट्रेन स्टेशन के पास 11 मंजिला मॉल बनाया जाएगा। शासन ने गाजियाबाद नगर निगम के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इसके निर्माण पर करीब 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें दुकानों के अलावा, रेस्टोरेंट और पार्किंग होगी। गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन के सामने निगम का बहुत पुराना स्टोर है। निगम ने सितंबर महीने में स्टोर को ध्वस्त कर पांच मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन शासन से यह प्रस्ताव मंजूर नहीं हो सका। इसके बाद निगम ने दूसरा प्रस्ताव शासन को भेजा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को पांच मंजिल की जगह 11 मंजिला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। निगम अधिकारी पिछले दिनों परियोजना पर प्रस्तुतिकरण देने के लिए लखनऊ गए थे। शासन के अधिकारियों को बताया गया कि जिस स्थान पर शॉपिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.