गाजियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में शुक्रवार को गंगनहर से एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चित्तौड़ा पुल और नाहल झाल के बीच नहर में बहते हुए शव को देखकर मौके पर नहा रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि महिला का शव मिलने की सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में शव करीब आठ से दस दिन पुराना दिखाई दे रहा है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- अनियमितता पर CM गुप्ता का सख्त ऐक्शन, दिल्ली में एकसाथ 162 अधिकारियों का तबादलाएक हाथ पर मॉम-डैड तो दूसरे पर P लिखा है महिला के हाथों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.