गाजियाबाद में नए फ्लैट-दुकानों पर भी लगेगा टैक्स, संपत्तियों का रिकॉर्ड जुटा रहा नगर निगम
गाजियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद नगर निगम ने चालू वित्त में नई संपत्ति पर टैक्स की दरें निर्धारित करने के लिए सर्वे शुरू किया है। पांचों जोन की टीमें क्षेत्र में संपत्ति का रिकॉर्ड जुटा रही हैं। सोसाइटी के नए फ्लैट से लेकर मकानों और दुकानों पर टैक्स निर्धारण किया जाएगा। निगम ने लोगों से खुद भी संपत्ति पर टैक्स निर्धारण कराने की अपील की है। निगम क्षेत्र में साढ़े पांच लाख से ज्यादा करदाता हैं। पिछले एक साल में शहरी क्षेत्र में कई नई संपत्ति तैयार हुई हैं। कॉलोनियों में नए मकान और दुकान बन गए तो सोसाइटी के फ्लैट में लोग रहने लगे हैं। निगम ने इनका टैक्स निर्धारण नहीं किया है। निगम ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई संपत्ति पर टैक्स निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कविनगर, सिटी जोन, विजयनगर, वसुंधरा और मोहननगर जोन में सर्वे कराया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.