गाजियाबाद, फरवरी 16 -- गाजियाबाद में सोमवार को दो फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। साहिबाबाद इंडस्ट्रियल इलाके में लगी इस आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि आग दो फैक्ट्री में लगी थी। आग बहुत तेजी से फैल रही थी फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों तरफ होज लाइन फैलाकर आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री के आगे के हिस्से में प्लास्टिक , थर्माकोल और पैकेजिंग मेटेरियल काफी बड़ी मात्रा में भरा था साथ ही फैक्ट्री के बराबर में भारत आयल की फैक्ट्री थी। फायर ब्रिगेड ने शुरूआती दौर में ही आग पर काबू पा लिया था और एक भारी नुकसान होने से बचा लिया। अधिकारियों के मुताबिक आग आस-पास के एरिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.