गाजियाबाद में दहेज के लिए महिला को तीसरी मंजिल से फेंका, हाथ-पैर और पसलियां टूटीं
गाजियाबाद, सितम्बर 5 -- गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, घटना में उसके हाथ-पैर और पसलियां टूट गईं। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रताप विहार सेक्टर-11 स्थित वाल्मीकि पार्क निवासी रहनुमा ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी नदीम के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 17 अगस्त को नदीम उसके साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान वह अपने मामा और पिता को वीडियो कॉल पर पूरी घटना दिखा रहा था। इसी दौरान ही नदीम ने उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके हाथ-पैर और पसलियों में गंभीर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.