गाजियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद मे ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में सोमवार को तीन दरोगाओं समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। इनमें चेन छिनैती की घटनाओं को रोकने में विफल रहने, गश्त में लापरवाही बरतने और विभागीय पत्रावलियों के उचित रखरखाव में उदासीनता जैसे आरोप शामिल हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के लोहिया नगर इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छिनैती की घटना को अंदाम दिया। डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने इस घटना को गंभीरता से लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि क्षेत्र में प्रभावी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी में कमी रही। यह भी पढ़ें- गली-गली में शोर है, मदन दिलावर चोर है... शिक्षा मंत्री की क्यों निकाली शव यात्रा अधिकारियों ने माना कि यदि क्षेत्र में पुलिस की सक्...