गाजियाबाद में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, असद के बाद अब 13 साल की बच्ची संग रेप करने वाले सिराज ने खाई गोली
गाजियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद में ताबड़तोड़ एनकाउंटर चल रहा है। सूर्या हत्याकांड के बाद अब लोनी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भी पुलिस की गोली खानी पड़ी है। पुलिस ने आरोपी सिराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में एक महिला रहती हैं। उन्होंने ने 30 मई पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे धर्म के युवक सिराज ने तीन महीने पहले मौका पाकर उनकी 13 साल की बेटी के साथ रेप किया। आरोप है कि सिराज ने बच्ची को धमकी दी थी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। महिला ने बताया की तबीयत बिगड़ने पर जब वह बेटी को लेकर डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.