गाजियाबाद, नवम्बर 9 -- गाजियाबाद के लोनी से युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां के कावेरी सिटी कॉलोनी के पास युवक की कचरे के ढेर के पास अधजली लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या की और फिर लाश को निपटाने के उद्देश्य से जलाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, लोनी थाना क्षेत्र की कावेरी सिटी स्थित कॉलोनी से कुछ दूर नगर पालिका द्वारा खाली भूमि पर अस्थाई डंपिंग ग्राउंड है। कॉलोनी के लोगों ने रविवार सुबह कूड़े के ढेर के पास बंद मकान के पीछे 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक युवक के दोनों हाथ लटके हुए थे। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.